लघु वनोपज संग्रहणकर्ताओं के आजिविका संर्वधन हेतु कार्यशाला आयोजित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-18 | 13:19h
update
2023-03-18 | 13:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
लघु वनोपज संग्रहणकर्ताओं के आजिविका संर्वधन हेतु कार्यशाला आयोजित…

raipur@khabarwala.news

बीजापुर 18 मार्च 2023 : तेंदूहॉल बीजापुर में लघु वनोपज संग्रहणकर्ताओं के आजीविका संवर्धन अंतर्गत विभिन्न विभागों के साथ एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 17 मार्च को किया गया। कार्यशाला में फांउडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्युरिटी थ्म्ै संस्था द्वारा पावर पाईन्ट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लघु वनोपज संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के साथ अन्य विभागें के विभिन योजनाओं में शामिल करते हुए अधिक से अधिक आय अर्जित के गतिविधियो के बारे में समझाया गया। वनक्षेत्रों में विलुप्त हो रही प्रजातियों के संबंध में जानकारी देते हुये विनाशविहीन विदोहन पद्धति से वनेापज संग्रहण करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता बताया। जिला बीजापुर अंतर्गत बहुतायात में पाये जाने वाली लघु वनोपजों के संग्रहण साथ मूल्यसंवर्धन कर अधिक आय अर्जन के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisement

जिला बीजापुर के स्थानीय ग्रामीणों के आय का प्रमुख स्त्रोत लघु वनोपज संग्रहण एवं कृषि है साथ ही बकरी पालन, सुअर पालन, मुर्गी पालन आदि से भी आय अर्जित करते हैं थ्म्ै द्वारा उनके रणनीति अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में एक महिला नेत्री का चयन कर उसे प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके विभाग में चल रहे विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुये लघु वनोपज संग्राहकों को आय की गतिविधियों में शामिल किए जाने के बारें में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी बीजापुर श्री अशोक पटेल, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक ग्रामोद्योग विभाग, एपीओ मनरेगा जिला पंचायत बीजापुर जनपद पंचायत उसूर, बीजापुर भोपालपटनम के एपीओ एवं उप प्रबंधक संचालक एवं समस्त प्रबंधक, जिला यूनियन बीजापुर उप वनमण्डलाधिकारी आवापल्ली उपस्थित रहे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.04.2025 - 11:53:06
Privacy-Data & cookie usage: