ग्राम सेहराडबरी व लिमतरा अमृत सरोवर मॉडल के रूप में होंगे विकसित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-17 | 10:46h
update
2023-03-17 | 10:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ग्राम सेहराडबरी व लिमतरा अमृत सरोवर मॉडल के रूप में होंगे विकसित…

raipur@khabarwala.news

धमतरी 17 फरवरी 2023 : कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज धमतरी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का प्रवास कर वहां निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेहराडबरी, संबलपुर, बोड़रा (स.), गौरव ग्राम कण्डेल सहित ग्राम लिमतरा में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर जायजा लिया। कलेक्टर ने मनरेगा श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर सभी सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश जनपद पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। साथ ही ग्राम सेहराडबरी और लिमतरा के सरोवरों को मॉडल के तौर पर विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण के कार्य स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

आज सुबह 10 बजे कलेक्टर श्री रघुवंशी सबसे पहले ग्राम सेहराडबरी पहुंचे जहां पर और अधिक मनरेगा श्रमिकों को इसमें नियोजित करने के निर्देश दिए, साथ ही आदर्श अमृत सरोवर के हिसाब से आवश्यक कार्य स्वीकृत करने के लिए जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. श्री ठाकुर को निर्देशित किया। इसके उपरांत ग्राम संबलपुर और बोड़रा स. में बनाए जा रहे सरोवरों का निरीक्षण किया। यहां भी मजदूरों की संख्या में वृद्धि करते हुए आगामी 31 जनवरी तक पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत ग्राम गौरव ग्राम कण्डेल में बनाए जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। यहां पानी निकासी मार्ग पर विवाद के मामले में स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश सी.ई.ओ. को दिए। पूछे जाने पर श्रमिकों ने बताया कि मनरेगा मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से हो रहा है। आधार नंबर से भुगतान वाले कतिपय प्रकरण लंबित हैं। इस पर कलेक्टर ने इसका जल्द निबटारा करने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान बताया गया कि सरोवर निर्माण के पहले चरण में मिट्टी के कार्य किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में तालाब के आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कराया जाएगा।

इसके उपरांत वे ग्राम लिमतरा में तैयार किए जा रहे अमृत सरोवर पहुंचे, जहां पर काफी संख्या में स्थानीय मनरेगा मजदूर कार्य करते पाए गए। कलेक्टर ने उक्त सरोवर को भी प्रादर्श (मॉडल) गौठान के तौर पर विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण के तहत अलग-अलग कार्य स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया। सी.ई.ओ. ने बताया कि यहां सरोवर पहुंच मार्ग पूर्व में ही स्वीकृत है जिसे जल्द प्रारम्भ किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी सरोवरों का निर्माण शासन के प्रोटोकॉल के अनुरूप आगामी 31 मार्च तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत धमतरी में कुल 23 तालाबों का चयन अमृत सरोवर के लिए किया गया है। इनमें से 06 सरोवर पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:55:49
Privacy-Data & cookie usage: