छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन, सदन में BJP विधायकों ने उठाया चिटफंड कंपनी में डूबे पैसे का मामला…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-17 | 08:55h
update
2023-03-17 | 08:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन, सदन में BJP विधायकों ने उठाया चिटफंड कंपनी में डूबे पैसे का मामला…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। आज शून्यकाल में सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर रोका टोकी की। सत्ता पक्ष के रोक- टोक करने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। इसपर विपक्ष के विधायकों ने कहा कि बिना अनुमति के मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक बोल रहे है, इसमें व्यवस्था आनी चाहिए। जिसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि आज की तारीख में जितनी कार्रवाई करनी है उतनी नही हो रही है। सरकार ने किसी को पैसा नही लौटाया है।

इसके बाद आज विधानसभा BJP सदस्यों ने चिटफंड कंपनी में डूबे पैसे का मामला उठाया है। चिटफंड मामले में विपक्ष ने स्थगन लाया। जिसपर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि- काफी लोगो का चिटफंड कंपनी में पैसा डूबा हुआ है, सरकार ने घोषणापत्र में पैसा वापस दिलाने का वादा किया था। अकेले सहारा में 3 हजार करोड़ डूबा है। इस विषय में स्थगन है। इसको ग्राह्य करके चर्चा कराया जाए। जिसपर अजय चंद्राकर ने कहा कि आज की तारीख में जितनी कार्रवाई करनी है उतनी नही हो रही है। सरकार ने किसी को पैसा नही लौटाया है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 06:08:29
Privacy-Data & cookie usage: