प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत… – www.khabarwala.news

प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-15 | 15:11h
update
2023-03-15 | 15:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत…
प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

घनश्याम यादव/देवभोग-गरियाबंद @खबरवाला न्यूज :- कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम कदलीमुड़ा निवासी 41 वर्षीय पुष्पा बाई मरकाम की 6 अक्टूबर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन देवेन्द्र मरकाम, दिनेश मरकाम, महेश मरकाम एवं सुनिता मरकाम तीनों को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम बरकानी निवासी 62 वर्षीय हेमलाल पटेल का 13 अक्टूबर 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि जयवती पटेल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह अमलीपदर तहसील के ग्राम चिखली निवासी 42 वर्षीय जनसिंग ओटी की 13 जून 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि मुक्ता बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 07:34:44
Privacy-Data & cookie usage: