राशिफल 10 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-10 | 02:35h
update
2023-03-10 | 02:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 10 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी होगी लेकिन आपकी जीत सुनिश्चित है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन उसमें भी जीत आपकी होगी। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान सही चल रहा है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें, खासतौर पर जो अकाउंट या कॉमर्स के स्टूडेंट हैं। अर्थशास्त्र के जो विद्यार्थी हैं उनके लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है फिर भी मन थोड़ा सा घरेलू घिन्नता का शिकार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क राशि- अपनों का साथ होगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। ऊर्जा आपको व्यापारिक तरक्की दिलाएगा। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- धन का आवक बढ़ेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अभी किसी को रुपए पैसे न दें, वरना लौट कर वापस नहीं आएंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा चाहे वो आर्थिक हो या सामाजिक हो, हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- मन थोड़ा चिंतित रहेगा। भयभीत रहेगा। आंखों में चोट-चपेट लग सकती है। सिर में परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग टीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- आमदनी के नवीन साधन बनेंगे। कुछ पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सुखद दिन रहेगा। व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ दोनों अच्छी दिख रही हैं। हरी वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों का सहारा मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। एक सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- एक दिन और रिस्क वाला हो सकता है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। थोड़ा दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार आपका लगभग सही चलेगा। गणेश जी की शरण में बन रहें और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

 

मीन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप प्रेम में हैं तो प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। सुखद और ऊर्जावान दिन रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 21:50:52
Privacy-Data & cookie usage: