– www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
रायपुर। कांग्रेस आगामी 2023 चुनाव की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। अपने प्लान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दिल्ली दौरा है। कांग्रेस महाधिवेशन के बाद पहली बार सीएम का यह दिल्ली दौरा है। वहां जाकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। आपको बता दें कि आगामी विस चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे में चर्चा हो सकती है। वहीं CM भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात के बाद आज देर शाम रायपुर वापस लौट सकते हैं.