मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-09 | 09:34h
update
2023-03-09 | 09:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 09 मार्च 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.06.2026 - 17:31:32
Privacy-Data & cookie usage: