मुड़ागांव विद्युत उपकेन्द्र पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि से अब उपभोक्ता होंगे लाभान्वित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-07 | 10:59h
update
2023-03-07 | 10:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुड़ागांव विद्युत उपकेन्द्र पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि से अब उपभोक्ता होंगे लाभान्वित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गरियाबंद, 07 मार्च 2023 : मड़ेली वितरण केन्द्र अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मुड़ागांव के बस्ती एवं पंप फीडर ओवरलोड होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग होने से आमजनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उक्त समस्या के निराकरण हेतु मुड़ागांव उपकेन्द्र में विद्यमान 3.15 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 5.0 एमव्हीए पॉवर ट्रांसफार्मर 22 फरवरी 2023 को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का समाधान हो पायेगा एवं विद्युत व्यवधान से होने वाली असुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही घरेलू, गैरघरेलू, औद्योगिक एवं अन्य नये कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। उक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से मड़ेली क्षेत्र के 20-25 ग्राम के लगभग 4000 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मुड़ागांव पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि से अंचल के विद्यमान तथा नये उपभोक्ताओं सभी को वोल्टेज भी सही ढंग से मिल पायेगा एवं बिजली संबंधी शिकायतों में कमी आयेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 06:47:37
Privacy-Data & cookie usage: