दावा-आपत्ति 16 मार्च तक आमंत्रित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-07 | 09:51h
update
2023-03-07 | 09:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दावा-आपत्ति 16 मार्च तक आमंत्रित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

धमतरी, 07 मार्च 2023 : एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। मिले आवेदनों के आधार पर मूल्यांकन समिति के अनमोदन के बाद सूची नगरी स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना और जनपद पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है। इस संबंध में यदि किसी आवेदनकर्ता को आपत्ति हो तो, वह आगामी 16 मार्च तक दावा-आपत्ति परियोजना कार्यालय नगरी में प्रस्तुत कर सकतीं हैं। बताया गया है कि नियत तिथि के बाद मिले दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र हरदीभाठा 01, सारंगपुरी, आमगांव और मुनईकेरा में कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र कोरगुजरा, मल्हारी, बनरौद, गढ़डोंगरी रै., पोड़ागांव, बेलरगांव 01 और लिखमा 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 03:24:45
Privacy-Data & cookie usage: