स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त पदो पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 व 13 मार्च को…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-06 | 09:32h
update
2023-03-06 | 09:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त पदो पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 व 13 मार्च को…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर, 06 मार्च 2023 : जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, करपावण्ड एवं लोहण्डीगुड़ा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में संविदा सहायक शिक्षक कला, सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, संविदा शिक्षक गणित, विज्ञान, संविदा व्याख्याता वाणिज्य, संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान, संविदा व्याख्याता गणित, संविदा व्याख्याता अंग्रेजी और संविदा प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदो की वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 व 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में किया जाएगा।

साक्षात्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रारूप में अपने भरे हुए आवेदन पत्र व मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित वॉक-इन-इन्टरव्यू तिथि एवं समय में आयोजन स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक, साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेंगा। संविदा सहायक शिक्षक कला, सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, संविदा शिक्षक गणित, विज्ञान का साक्षात्कार 12 मार्च को होगा। संविदा व्याख्याता वाणिज्य, संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान, संविदा व्याख्याता गणित, संविदा व्याख्याता अंग्रेजी और संविदा प्रयोगशाला सहायक का साक्षात्कार 13 मार्च को होगा। पदों की भर्ती हेतु नियम-शर्तें, आवेदन का प्रारूप और सूचना के संबंध में बस्तर जिले के आधिकारिक शासकीय वेबसाईट

https://bastar.gov.in/

पर अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 04:18:40
Privacy-Data & cookie usage: