दिशा स्कीम पर शार्ट फिल्म जमा कर सकेंगे 15 मार्च तक…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-02 | 11:31h
update
2023-03-02 | 11:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दिशा स्कीम पर शार्ट फिल्म जमा कर सकेंगे 15 मार्च तक…

raipur@khabarwala.news

कोण्डागांव, 02 मार्च 2023 : न्याय विभाग भारत सरकर एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही दिशा स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर में किया जावेगा। इस प्रतियोगिता में 5 से 10 मिनट की अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में कोई भी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग, निजी व्यक्ति, संगठन अथवा कोई भी संस्था भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में दिशा एवं अन्य विषयों पर गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। ज्ञात हो कि दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाईल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्रधिकरणों में किया जा रहा है तथा इसके लिए प्रत्येक जिले हेतु एक-एक टेली अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट पर देखा जा सकता है तथा शशांक शेखर दुबे विधिक सहायता अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.03.2026 - 11:22:55
Privacy-Data & cookie usage: