राशिफल 2 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-02 | 03:31h
update
2023-03-02 | 03:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 मार्च 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- स्वजनों का साथ बना रहेगा। इस स्वजनों के साथ की वजह से व्यावसायिक सफलता निश्चित हो जाएगी। मित्रों और भाइयों सबका कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। एनर्जी बढ़ी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। बहुत ज्यादा बोलने के चक्कर में कुछ ऐसा न वाणी से निकल जाए जिसकी वजह से तूतू-मैंमैं हो जाए। बहुत लाभ के चक्कर में निवेश से बचें। क्योंकि आगे चलकर नुकसान हो सकता है। इसलिए दो चीजों का ध्यान रखें। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान व व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- आकर्षक बने रहेंगे। आवश्यकता के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधार की ओर है। आपके प्रेम व संतान को व्यावसायिक सफलता मिल रही है। कुल मिलाकर सुखद समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

वखिन्नता के शिकार होंगे क्योंकि ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। इसलिए चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत दिनों से अच्छा चल रहा है। व्यापार भी कुशलता के साथ आगे बढ़ रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रका हुआ धन कोशिश करेंगे तो निकल आएगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

कन्या राशि- व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। नव प्रेम का आगमन क्योंकि पुराने प्रेम से आप धीरे-धीरे निकल रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सुखद समय। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार सबकुछ अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला राशि- यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रथम दृष्टया आपको लगेगा कि कुछ लोग आपके मान को हानि पहुंचा रहे हैं लेकिन ऐसा होगा नहीं। कुछ समय बाद लगेगा कि ऐसा नहीं था। बाकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- किसी भी तरह का रिस्क न लें। स्वास्थ्य दिक्कत वाला है। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ठीक है। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हरी वस्तु का दान करें। किसी मवेशी को हरा चारा खिलाना या हरी सब्जी दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस की तूतू-मैंमैं वाली स्थिति से बाहर निकलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन का सुख भोगेंगे। आपके लिए सबकुछ अच्छा लग रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि- रिसर्च के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। किसी भी विषय में एकदम अंदर जाकर ज्ञान को प्राप्त करेंगे। थोड़ी परेशानी जरूर बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। अगर लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे तो अच्छा रहेगा। वरना आपस में मन-मुटाब बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में तूतू-मैंमैं। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- घर में खिन्नता बनी रहेगी। घर का तापमान बढ़ा रहेगा। घरेलू सुख बाधित होगा। हालांकि भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीकठाक, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 03:11:33
Privacy-Data & cookie usage: