बूथ को मजबूत करने भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-02 | 11:14h
update
2023-03-02 | 11:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बूथ को मजबूत करने भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान…

raipur@khabarwala.news

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने एक-एक बूथ को मजबूत करने की रणनीति बना कर आगे बढ़ रही है | भाजपा का पूरा फोकस प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने में है | जिसके लिये भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया है | जिसकी महत्वपूर्ण कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार के मुख्य आतिथ्य में एवं सरगुजा संभाग सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल की उपस्थिति में, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गयी | जिसमें जिले के सभी 20 मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी 5 सदस्यीय टीम को बुलाया गया था |

Advertisement

 

कार्यशाला में वक्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बारिकियों को विस्तार से बताया | श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत हो, इसके लिये गंभीरता से पूर्ण प्रयास करने हैं | 31 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण के समस्त कार्य पूरा करना निर्धारित किया गया है | गठित बूथ समितियां क्रियाशील रहे, इसकी चिंता करनी हैं | बूथ समितियों का सत्यापन भी आवश्यक किया गया है | बूथ के सशक्त होने का सीधा लाभ आसन्न चुनावों में मिलेगा |

आगे उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान आरंभ किया गया है | जिले के सभी बूथ को मजबूत बनाने मेहनत करनी है | इस महत्वपूर्ण अभियान में दृष्टि रखने विस्तारक भी होंगे |

महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधा संपर्क करेंगी, साथ ही महिलाओं के बीच पहुँच कर राज्य की कांग्रेस सरकार की कुरीतियों को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगी |

 

कार्यशाला को पूर्व सांसद नन्दकुमार साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा संभाग सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने सम्बोधित किया।

 

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया ।

 

उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, भरत साय, रोहित साय, जिला महामंत्री भरत सिंह, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला मंत्री राजकपूर भगत, देवधन नायक, रूपेश सोनी, आनंद शर्मा, शरद चौरसिया, गोविंद भगत, संतोष सिंह, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, संजीव ओझा, हरिशंकर यादव, मंगल राम, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, सलोने मिश्रा ममता कश्यप, रजनी प्रधान, सज्जू खान, अरविंद भगत, हरीश कुमार, गुड्डू सिद्दीक़ी, दीपक सिंह, राधे भगत, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, दीपक चौहान,गंगा भगत, कृपा शंकर भगत सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:59:08
Privacy-Data & cookie usage: