हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 5746 परीक्षार्थी हुए शामिल और 140 अनुपस्थित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-03-02 | 12:52h
update
2023-03-02 | 12:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 5746 परीक्षार्थी हुए शामिल और 140 अनुपस्थित…

raipur@khabarwala.news

खैरागढ़, 02 मार्च 2023 : केसीजी में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल के 10 वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हुई। कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर के निर्देशनुसार जिले में चार उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। आज हिंदी के पर्चे में उड़नदस्ता टीम ने 15 परीक्षा केंद्रों में दी दस्तक है। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह दिखा, जिले में अब तक नकल का कोई प्रकरण नही बना है।

Advertisement

बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर गठित उड़न दस्ता टीम को कलेक्टर ने दिए सभी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण हेतु निर्देश के परिपालन में टीम प्रभारी के वी राव विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा ने परीक्षा केंद्र हायर सेकेंड्री स्कूल बढ़ईटोला, ठेलकाड़ीह, टोलागांव, अमलीपारा, मदराकुही, जालबांधा आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आज खैरागढ़ विकासखंड के 20 परीक्षा केंद्रों में 3239 व छुईखदान के 16 केंद्रों से 2507 विद्यार्थी शामिल हुए। इस तरह जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों में 5746 परीक्षार्थी शामिल हुए, वही 140 अनुपस्थित पाए गए।

छुईखदान विकासखंड के टीम प्रभारी बीईओ रमेंद्र कुमार डड़सेना ने अपने टीम सहित परीक्षा केंद्र हायर सेकेंड्री स्कूल जंगलपुर, झुरानदी, ठाकुरटोला, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंड्री स्कूल गंडई सहित कुल 4 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। खैरागढ़ विकासखंड में नीलम राजपूत बीईओ ने अपने टीम के सदस्यों सहित परीक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल कामठा, मड़ोदा, मदराकुही, जालबाँधा तथा हाई स्कूल अमलीपारा सहित कुल 5 केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अब तक खैरागढ़ और छुईखदान सहित जिले में कोई भी नकल प्रकरण नही बना है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 15:23:34
Privacy-Data & cookie usage: