मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-28 | 09:20h
update
2023-02-28 | 09:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 28 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 09:42:18
Privacy-Data & cookie usage: