राशिफल 25 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-25 | 02:53h
update
2023-02-25 | 02:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 25 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल –

मेष राशि- मन खिन्न रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा के शिकार होंगे। किसी भी परिस्थिति में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में दिक्कत के संकेत हैं। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी आपका लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- मन हां से ज्यादा न में रहेगा। किसी भी कार्य को करने का तरीका थोड़ा नकारात्मक होगा।। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार भी मध्यम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

 

कर्क राशि- व्यापारिक घाटा का संकेत दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में हार दिख रही है। उच्चाधिकारियों की गाज गिर सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- यात्रा से बचें। कष्टप्रद हो सकता है। कार्यों में विफलता मिलेगी। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति नकारात्मक दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि आप उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान ठीक। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। लाल वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है व व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार ठीक रहेगा। हनुमान जी को प्रणाम करते रहें।

 

मकर राशि- घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- रोजी-रोजगार में थोड़ी सी असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यापारिक बाधाएं रहेंगी। नाक,कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा से बचें। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। धन का आवक रुकेगा। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 19:33:53
Privacy-Data & cookie usage: