राशिफल 23 फरवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-23 | 02:19h
update
2023-02-23 | 02:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 23 फरवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- पत्नी अर्थात जीवनसाथी से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि खर्च शुभ कार्यों में होगा। फिर भी खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा लाभप्रद होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी सकुशलपूर्वक चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- व्यापारिक सफलता मिलती रहेगी। पिता का साथ होगा। पिता का भरपूर प्यार मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अद्भुत समय है। नीली वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा। खुशहाल समय। पीली वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन ज्ञानार्जन के लिए सुखद समय है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। खुशहाल जीवन जिएंगे। रंगीन जीवन जिएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- प्रेम के नए सुअवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

 

धनु राशि- भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। व्यावसायिक सफलता मिलने का भरपूर योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। वाणी सधी हुई रहेगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का त्याग करें, दान करें।

 

मीन राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अद्भुत समय है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:56:11
Privacy-Data & cookie usage: