छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल हरिचंदन 22 फरवरी को पहुंचेंगे रायपुर, 23 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-21 | 13:43h
update
2023-02-21 | 13:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल हरिचंदन 22 फरवरी को पहुंचेंगे रायपुर, 23 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 21 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 19:45:16
Privacy-Data & cookie usage: