छत्तीसगढ़ की क्रिकेटर शिल्पा साहू की देशभर में हो रही चर्चा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-21 | 08:48h
update
2023-02-21 | 08:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ की क्रिकेटर शिल्पा साहू की देशभर में हो रही चर्चा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। BCCI की ओर से आयोजित सीनियर वुतमेंस जोनल क्रिकेट मैच में छत्तीसगढ़ की बेटर शिल्पा साहू ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सेंट्रल जोन को फाइनल में पहुंचा दिया है। हैदराबाद में खेले जा रहे इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन की ओर से खेल रही शिल्पा ने 77 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया।

BCCI की ओर से हैदराबाद में सीनियर विमेन जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की क्रिकेटर शिल्पा साहू सेंट्रल जोन की टीम से खेल रही हैं। इस टूर्नामेंट में अपने आलराउंड प्रदर्शन से शिल्पा ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। सेंट्रल जोन की टीम से खेलने वाली शिल्पा छत्तीसगढ़ से एकमात्र क्रिकेटर हैं।

साउथ जोन जैसी सशक्त टीम को सेंट्रल जोन ने 7 विकेट से हरा दिया। साउथ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 203 रन बनाए, जिसके जवाब में सेंट्रल जोन ने 37 ओवर में 3 विकेट खोकर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत में शिल्पा साहू के 96 गेंदों में बनाए गए 77 रनों की बड़ी भूमिका रही। इसी मैच में शिल्पा ने 7 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट भी लिया।

इससे पहले वेस्ट जोन के खिलाफ शिल्पा साहू ने नाबाद 31 रन बनाए। इसके साथ ही गेंदबाजी में चार ओवर में मात्र 8 रन देकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सेंट्रल जोन और नार्थ जोन के बीच खेला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया में चयन के लिए इसी जोनल प्रतियोगिता से होकर रास्ता निकलता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:15:03
Privacy-Data & cookie usage: