रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन स्थल पहुंचे

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-19 | 17:30h
update
2023-02-19 | 17:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन स्थल पहुंचे

रायपुर, 19  फरवरी 2023
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन स्थल पहुंचे ।
कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पार्पण व माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के साथ साथ छत्रपति शिवाजी महाराज, दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंद और दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के छायाचित्र में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का ठेठरी-खुरमी व्यंजन से तुलादान किया गया।
मुख्यमंत्री ने आए हुए सभी गणमान्य नागरिक व समाज प्रतिनिधियों का अभिवादन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम परसतराई  दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि
दिल्लीवार समाज हमेशा से कृषि के क्षेत्र में अपना योगदान देता आया है।
इस वर्ष हमने रिकार्ड 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की है। किसानों को लगभग 22 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

नई उद्योग नीति की तरह ही रीपा के लिए कल कैबिनेट बैठक में नई नीति घोषित करेंगे।

अब बड़े बड़े उद्योगपतियों की तरह ही हमारे गांव की बहनें, युवा भी रीपा में गोठान में अपना कारोबार चला कर  आमदनी उठा रहे है।
गोबर से विद्युत , पेंट  और कई उपयोगी समान बना रहे है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनेक घोषणाएं की

सामाजिक भवन व विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा

मुक्ति धाम पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा

और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा गुण्डरदेही में खोलने की घोषणा की

इस दौरान श्री बघेल का दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के  लोगो द्वारा  गजमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष  श्री केशव बंटी हरमुख, विधान सभा के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष श्री भोलाराम देशमुख, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सोनादेही देशलहरा,  दिल्लीवर कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक श्री राम सहाय देशमुख,  महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री अशोक कुमार देशमुख उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 14:49:17
Privacy-Data & cookie usage: