मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-18 | 05:19h
update
2023-02-18 | 05:19h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 18 फरवरी 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.06.2026 - 10:20:00
Privacy-Data & cookie usage: