राशिफल 17 फ़रवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-17 | 02:06h
update
2023-02-17 | 02:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 17 फ़रवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल 

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृषभ राशि- परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य में सुधार है। बचाव पक्ष सही है लेकिन मारक पक्ष तेज बना हुआ है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी आपकी जीत होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। घरेलू सुख बाधित होगा यद्यपि भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- धनार्जन होता रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्चे को लेकर परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- सरकारी तंत्र से लाभ। व्यापारिक सफलता। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनैतिक लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 04:38:08
Privacy-Data & cookie usage: