कलेक्टर द्वारा कंडोरा के ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण कर पहुँचाया राहत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-16 | 14:26h
update
2023-02-16 | 14:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर द्वारा कंडोरा के ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण कर पहुँचाया राहत…

raipur@khabarwala.news

शासकीय भूमि पर स्थित वृक्ष की अवैध कटाई करने वालों पर की गई दंडात्मक कार्यवाही

Advertisement

जशपुरनगर 16 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल गंभीरता से अपने शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय आने वाले ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचा रहे है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी कर रहे है। जिससे आमजनों को संतोष मिल रहा है ।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंडोरा के ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य हेतु सुरक्षित रखे गए भूमि में लगे खम्हार के पेड़ की अवैध कटाई एवं बेचने के सबंध में प्राप्त शिकायत का कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने गंभीरता से जांच कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए थे।

प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार श्री मुटरू राम द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज भूमि खसरा नंबर 18/3 रकबा 0.040 हेक्टेयर में मकान निर्माण किया जा रहा है तथा उनके द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 18/1 रकबा 0.421 हेक्टेयर पर स्थित खम्हार वृक्ष का अवैध कटाई किया गया है। इस हेतु राजस्व विभाग द्वारा कटे वृक्ष को जब्त कर, छत्तीसगढ़ भू राजस्व सहिंता 1959 के तहत शासकीय भूमि पर स्थित वृक्ष की अवैध कटाई हेतु मुटरू राम, रामदीन राम सरपंच कंडोरा के विरुद्ध 21 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। कलेक्टर जनदर्शन में अपने आवेदन के निराकरण होने एवं दोषियों पर कार्यवाही होने से कंडोरा के ग्रामीणों को संतोष मिला है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 21:19:20
Privacy-Data & cookie usage: