कलेक्टर ने बगीचा नगरीय क्षेत्र स्थित शहरी गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-16 | 14:24h
update
2023-02-16 | 14:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने बगीचा नगरीय क्षेत्र स्थित शहरी गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने हेतु सीएमओ बगीचा को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 16 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा विगत दिवस विकासखंड बगीचा के शहरी गौठान एवं एसएलआरएम सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर क्रय हुए गोबर की मात्रा, निर्मित खाद, टांका भराव, विक्रय हुए खाद की मात्रा एवं महिला समूह को हुए राशि भुगतान की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम बगीचा श्री आर पी चौहान, सीएमओ बगीचा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

कलेक्टर डॉ मित्तल ने शहरी गौठान में क्रय गोबर के आधार पर खाद निर्माण अपेक्षाकृत कम होने पर असंतोष व्यक्त किया। साथ ही गौठान में एंट्री के अनुमानित गोबर की मात्रा में भी कमी पाई गई। उन्होंने सीएमओ बगीचा को कमी गोबर की मात्रा को जल्द से जल्द पूर्ति कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्रय गोबर के आधार पर खाद निर्माण में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु टांको में भरे गोबर में और अधिक मात्रा में केंचुआ डालने के लिए कहा। उन्होंने टांको से बाहर वर्मी बेड में रखे गोबर हेतु तत्काल शेड की व्यवस्था करने की हिदायत दी। साथ ही वर्मी बेड में रखे गोबर में वर्म डालकर उसकी गुणवत्ता में भी सुधार लाने के लिए कहा। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान गौठान में टांका एवं वर्मी बेड में गोबर भराई का कार्य व्यवस्थित तरीके से नहीं होने पर गहन नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ बगीचा को गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 23:43:38
Privacy-Data & cookie usage: