www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
जशपुरनगर 16 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम हर्राडिपा निवासी स्व. प्रसिद्ध की सर्पदंश से 14 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री रूपन हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।