30 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनेंगे शुभ संयोग, कालसर्प और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-16 | 05:14h
update
2023-02-16 | 05:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
30 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनेंगे शुभ संयोग, कालसर्प और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति…

raipur@khabarwala.news

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि हिन्दुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है।

Advertisement

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भक्तगण महाशिवरात्रि को गौरी शंकर की शादी की सालगिरह के रूप में मनाते हैं। महाशिवरात्रि को अत्यन्त महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन ज्योतिष उपाय करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Mahashivratri 2023 Horoscope: 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस बार 30 साल बाद ग्रह-नक्षत्रों का बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जो हर मनोकामना पूरी करने वाला है। धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ ज्योतिष की दृष्टि से भी इस बार कि महाशिवरात्रि बेहद खास रहने वाली है और जमकर भोले की कृपा बरसेगी।

ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस साल महाशिवरात्रि के व्रत के साथ ही शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की शाम को पूजा की जाती है। इस साल शिव जी के भक्‍त शनि देव महाशिवरात्रि के दिन अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे। इतना ही नहीं इस समय ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में ही रहेंगे।इस तरह महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में शनि-सूर्य की युति बड़ा परिवर्तनकारी योग बनाएगी। साथ ही धन-लग्‍जरी के दाता शुक्र अपनी उच्‍च राशि मीन में रहेंगे। इस तरह महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों का ये बेहद शुभ संयोग शिव जी की अपार कृपा दिलाने वाला है। लिहाजा इस दिन शनि दोष दूर करने के उपाय करें। इसके अलावा कालसर्प दोष दूर करने के उपाय भी इस दोष से राहत दिलाएंगे।

Maha Shivratri Horoscope: महाश‍िवरात्र‍ि के दिन विभ‍िन्‍न ग्रहों की चाल बदलने वाली है और इसके साथ ही कई राशियों की किस्‍मत भी बदलने वाली है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 01:07:49
Privacy-Data & cookie usage: