www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
दोषियों के विरुद्ध एफआईआर करने के निर्देश दिये
खदान को सील करने के निर्देश
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच समिति गठित
जशपुरनगर 16 फरवरी 2023/कुनकुरी मयाली के पास पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। और संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन हर संभव सहायता करेगा। प्रभावित परिवार के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दी जाएगी। कलेक्टर ने खदान को सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच समिति भी गठित किया गया है।