संभागायुक्त डॉ संजय अलंग से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-15 | 12:26h
update
2023-02-15 | 12:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
संभागायुक्त डॉ संजय अलंग से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 फरवरी 2023 : संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के जिला प्रवास के दौरान आज एसडीएम कार्यालय पेंड्रारोड में बार एसोसिएशन पेंड्रारोड के अध्यक्ष श्री कैलाश राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संभागायुक्त को राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु पीठासीन अधिकारी के बैठने का समय निर्धारित करने, नामांतरण से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु पटवारियों का स्थाई कार्यालय निर्धारित करने, एसडीएम न्यायालय से पारित आदेशों की जानकारी तथा नकल सत्यापन हेतु नाजिर के पास टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संभागायुक्त ने एसोसिएशन की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को निर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 20:16:02
Privacy-Data & cookie usage: