एयर इंडिया ने रायपुर एयरपोर्ट में बंद की सेवा, विदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी मुस्किले…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-13 | 06:47h
update
2023-02-13 | 06:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
एयर इंडिया ने रायपुर एयरपोर्ट में बंद की सेवा, विदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी मुस्किले…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। रायपुर में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से सामान समेट लिया है। आज से एयर इंडिया का रायपुर से नाता टूट गया। कल 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद आज से उड़ानों को बंद कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई। आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था। दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी। इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी। बाद में कई शहर और जोड़े गए। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपना पूरा कामकाज समेट लिया है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:01:46
Privacy-Data & cookie usage: