मुख्यमंत्री ने ग्राम खोरपा के निवासी जयराम साहू के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी भोजन का लिया आनंद ….

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-11 | 12:16h
update
2023-02-11 | 12:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने ग्राम खोरपा के निवासी जयराम साहू के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी भोजन का लिया आनंद ….

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 11 फरवरी 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले श्री जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का श्री जयराम साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल भाजी, मुनगा–

-बड़ी की सब्जी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी, सलाद और पापड़ भी परोसा।

मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करके साहू परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री जयराम साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री जयराम ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक है और उसे राज्य शासन से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से राशि मिलता है। अब तक तीन क़िस्त मिल चुका है। उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 00:50:01
Privacy-Data & cookie usage: