आपदा से बचाव के लिए महादेव घाट में किया गया मॉक ड्रिल…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-10 | 11:10h
update
2023-02-10 | 11:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आपदा से बचाव के लिए महादेव घाट में किया गया मॉक ड्रिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर, 10 फरवरी 2023 : बाढ़ आपदा के दौरान लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नगर सेना बल के जवानों द्वारा महादेव घाट में संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। इस दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, नाव पलटने की घटना में लोगों को बचाने, कामचलाउ तौर पर घरेलू अनुपयोगी सामग्री से तैयार तैराकी उपकरण से लेकर आधुनिक रिमोट संचालित लाइफबॉय एवं गोताखोरी के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही लोगों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर देने की सही विधि भी बताई गई।

इस दौरान एनडीआरएफ के टीम अधिकारी,नगर सेनानी श्री एसके मार्बल सहित नगर सेना और एनडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 05:02:18
Privacy-Data & cookie usage: