राशिफल 9 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- शत्रुओं पर प्रभाव डालेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति पहले बेहतर चल रही है। शासन सत्ता पक्ष की स्थिति अच्छी है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद है। व्यापार आपका सही है। पीली वस्तु पास रखें।

 

वृषभ राशि- संतान और प्रेम की स्थिति सुधार की तरफ आ चुकी है। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

कर्क राशि- व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी एक अच्छे शिखर पर जा रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान के कारण कुछ तूतू-मैंमैं की स्थिति भी आएगी। निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

कन्या राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुच अच्छी। व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। ऊर्जा की हानि महसूस होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु को पास रखना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनैतिक लाभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग लेकिन मन थोड़ा खिन्न रहेगा। व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बढ़िया। व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *