राशिफल 8 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-08 | 03:10h
update
2023-02-08 | 03:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 8 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- लिखने-पढ़ने के लिए उचित समय है। विद्यार्थियों के लिए उचित समय। लेखकों के लिए उचित समय। जो लोग कलम से काम करते हैं और जो लोग पढ़ने लिखने का काम करते हैं उनके लिए अच्छा समय है। जो बिटिया की शादी करना चाहते हैं या बहन की शादी करना चाहते हैं उनके लिए भी अच्छा समय है। बस भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। घरेलू विवाद में न फंसे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- अगर आप कोई नया व्यापार प्रारंभ करना चाह रहे हैं तो यह उचित समय है। जो योजनाएं हैं उन्हें कार्यरूप दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- वाणी अनियंत्रित मत होने दें। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान को लेकर अभी भी चिंतित हैं आप। व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। अज्ञात भय सतागा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- प्रेम अस्थाई हो जाएगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- यात्रा के संकेत हैं। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि- थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। वाहन तेज न चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक कुछ नए आयाम बनते हुए दिख रहे हैं। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि- शत्रु उपद्रव की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं नतमस्तक होंगे। फिर थोड़ा परेशान बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम कहा जाएगा। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:47:50
Privacy-Data & cookie usage: