राशिफल 7 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-07 | 02:52h
update
2023-02-07 | 02:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 7 फरवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- भावनात्मक संबंधों में तूतू-मैंमैं का संकेत है। मन भावुक बना रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसान देह होगा। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति निरंतर सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय दिखाई पड़ रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

 

वृषभ राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप आगे बढ़ने लगे हैं। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement

 

कर्क राशि- वाणी को संयमित रखें। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुछ रिसर्च और अध्ययन में आगे दिख रहे हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- आय के नवीन मार्ग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- व्यापारिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

 

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति सुधार की ओर है। प्रेम-संतान भी अच्छा हो गया है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हनुमाष्टक का पाठ करना आपके लिए शुभ होगा।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर व व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मार्ग के अवरोध हटेंगे लेकिन परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 22:27:38
Privacy-Data & cookie usage: