चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-06 | 11:33h
update
2023-02-06 | 11:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर 06 फरवरी 2023 :विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग से परीक्षा उपरांत प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार चयन समिति द्वारा मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर हेतु रिक्त पदों की भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है, जिसमें ईसीजी टेक्निशियन, टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02 का चयन सूची जारी किया है। कांकेर जिले के वेबसाईट

www.kanker.gov.in

अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट

www.gmckanker.in

में अंतिम चयन परिणाम डाउनलोड कर देखा जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया है। नियुक्ति आदेश डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं होने की स्थिति में 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्तपताल अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। समय-सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जावेगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से चयन की कार्यवाही की जावेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 04:35:20
Privacy-Data & cookie usage: