कलेक्टर जनदर्शन में राशन विक्रेता राजेश कुमार की समस्या का किया गया निराकरण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-02 | 06:43h
update
2023-02-02 | 06:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर जनदर्शन में राशन विक्रेता राजेश कुमार की समस्या का किया गया निराकरण…

raipur@khabarwala.news

प्रकरण की जांच कर वित्तीय पोषण की 54 हजार की राशि का राजेश कुमार को कराया गया भुगतान

Advertisement

जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/राशि भुगतान की अपनी समस्या के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन में आए विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत बरजोर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन विक्रेता श्री राजेश कुमार भगत की समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचाया गया है। राजेश कुमार ने अपनी समस्या के बारे में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को जानकारी देते हुए बताया कि वे बरजोर के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पिछले 15 मार्च 2017 से राशन विक्रेता का कार्य कर रहे है। पिछले सत्र का छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्यालय जशपुर से वित्तीय पोषण के रूप में 54 हजार रूपये पंचायत खाते में जमा हुआ था। उक्त राशि का पंचायत में पदस्थ सचिव द्वारा अन्य कार्याे में प्रयोग कर बाद में समायोजन कर लेने की बात कही। साथ ही कुछ समय पश्चात उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो गया। राशन विक्रेता द्वारा राशि प्राप्त हेतु ग्राम पंचायत को लिखित आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था जिसके भुगतान के संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

कलेक्टर डॉ मित्तल ने आवेदक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। इस हेतु खाद्य निरीक्षक कांसाबेल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। खाद्य निरीक्षक द्वारा प्रकरण की पूर्ण जांच कर राशन विक्रेता को पंचायत सरपंच द्वारा वित्तीय पोषण की 54 हजार राशि प्रदान कराया गया। कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्या का शीघ्रता से निराकरण हो जाने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजेश कुमार ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 11:45:09
Privacy-Data & cookie usage: