कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-02 | 06:22h
update
2023-02-02 | 06:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न…

raipur@khabarwala.news

सभी विभाग प्रमुखों को लंबित कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कांसाबेल-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग में शीघ्रता से किया जा रहा है निर्माण कार्य

जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

कलेक्टर ने जिले के सड़को की निर्माण स्थिति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य एवं कुनकुरी-लवाकेरा मार्ग, चराईडाड़ से बगीचा मार्ग सहित अन्य सभी मार्गाे के निर्माण कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सड़कों का निर्माण पूर्ण हो जाने से आमजनों को राहत मिलेगी। इस हेतु सभी इस कार्य में गंभीरता से ध्यान दे। बैठक में एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है एवं शीघ्रता से कार्य किया जा रहा है। पत्थलगांव के बनगाँव कांसाबेल के लमडाड़ सहित अन्य स्थानों में पीक्यूसी कार्य प्रगति पर है। साथ ही लमडाड़, बंदरचुआं में पुल निर्माण कार्य भी प्रारंभ है। इस हेतु समांतर कार्य संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने एसडीओ एनएच को सड़क निर्माण में प्रगति लाने हेतु दैनिक कार्य प्रगति एवं आगामी 3 माह की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रारम्भ एवं निविदा स्तर के कार्याे में भी शीघ्रता से कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे शासकीय भवन, स्कूल भवन, इंडोर स्टेडियम, सहित अन्य कार्याे की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य में गंभीरता से तेजी लाने एवं समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शिक्षा व चिकित्सा विभाग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस हेतु इन विभागों के लंबित अधोसंरचना एवं भवन निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, हाउसिंग बोर्ड के प्रगतिशील निर्माण कार्याे की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के प्रगतिशील कार्य एवं लंबित कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्याे में लापरवाही बरतने व अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले एजेंसियों पर सख्ती से कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने निर्माण कार्याे के गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 18:46:55
Privacy-Data & cookie usage: