जिले के 98 प्रतिशत गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-02 | 06:35h
update
2023-02-02 | 06:35h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के 98 प्रतिशत गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं…

raipur@khabarwala.news
  • 410 गौठान में लक्ष्य से ज्यादा गोबर खरीदी किया गया हैं।
  • गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है
  • कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ और कृषि अधिकारियों की पीठ थपथपाई
Advertisement

जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में जिले में गोधन न्याय योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा हैं। जिले के सभी 8 विकास खंड के 432 गोठान में गोबर खरीदी की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा हैं। जिले के 98 प्रतिशत गौठान में 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं।

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा प्रत्येक सप्ताह गोबर खरीदी और खाद बनाने की प्रगति की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ और कृषि विभाग के अधिकारियों को बेहतर गोबर खरीदी करने के लिए शाबाशी दी हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले के 410 गौठान में लक्ष्य से ज्यादा गोबर खरीदी की गई हैं। साथ ही गौठान में आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान रोजगार मिला है और महिलाएं स्वावलंबन की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 20:38:55
Privacy-Data & cookie usage: