नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में खुशी महसूस होती है- सरपंच बसंती

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-02 | 06:26h
update
2023-02-02 | 06:26h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में खुशी महसूस होती है- सरपंच बसंती

raipur@khabarwala.news

111 पेंशनधारी हितग्राहियों को समय पर पेंशन भुगतान करवाती हैं

अपने गांव के 15 दिव्यांग लोगों का प्रमाण-पत्र बनवा चुकी हैं

सरपंच घर-घर जा करके लोगों की समस्याओं की जानकारी लेती हैं और समाधान करती हैं

जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस विडियो कॉल के माध्यम से दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत मयूरचुंदी की सरपंच श्रीमती बसंती जगत से बात करके पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं की क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा किए।

Advertisement

सरपंच श्रीमती बसंती जगत ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में 111 पेंशनधारी हितग्राही हैं। उनका प्रयास रहता है कि हितग्राहियों को समय पर पेंशन मिल जाए और उनकी हर समस्याओं का समय पर समाधान कर सकें। उन्होंने ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन ग्राम आते हैं। इनमें बकुना, जामचुऑ और मयूरचुंदी शामिल हैं। तीनों गांव में सरपंच बसंती प्रत्येक सप्ताह भ्रमण करके घर-घर जाकर लोगों से पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी लेती हैं और जिनका पेंशन नहीं मिल रहा है या राशन कार्ड नहीं बना है तो स्वयं उन फॉर्म भर करके पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवाती हैं। उन्होंने बताया कि किसी के खाते में पैसा नहीं आता है तो पंचायत के खाते में ले करके संबंधित हितग्राहियों को भुगतान करवा देती हैं। उन्होंने बताया कि अपने गांव के दिव्यांग बच्चे, युवा जिनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बना है उनके लिए वे विशेष प्रयास करती हैं। अब तक 15 लोगों का प्रमाण-पत्र बनवा चुकी हैं। दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पहले घर-घर जा करके दिव्यांग लोगों को चिन्हांकित करती है और जिला अस्पताल एवं शिविर में ले जा करके प्रमाण-पत्र बनवा देती है। उनके इस कार्य से ग्रामवासी बहुत खुश हैं और उनको दुआएं और धन्यवाद भी देती है।

सरपंच बसंती ने बताया कि उनको नेक कार्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में बहुत खुशी महसूस होती है और उन्हें ऐसे निरंतर कार्य करने की बात कही।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 14:36:00
Privacy-Data & cookie usage: