www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
जशपुरनगर 02 फरवरी 2023/शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 03 फरवरी 2023 को जशपुर नगरीय क्षेत्र स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के विजेता दल शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता 03 फरवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रस्तुति देने का आग्रह किया है।