सबनेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022…

raipur@khabarwala.news

दंतेवाड़ा, 01 फरवरी 2023 :जिले में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा सबनेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2022 हेतु जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा को चयनित किया गया है। उक्त परिपालन में आईसीएमआर एवं एनआईआरटी के द्वारा जिले के चिन्हांकित 5 गांव के आसपास 10000 घरों में डी एल ए एस ऐप के माध्यम से सर्वे 1 फरवरी 2023 से आज प्रारंभ किया गया। उक्त सर्वे कार्य में जिले में कम्युनिटी वॉलिंटियर की 5 टीम बनाई गई है। टीम के द्वारा चिन्हांकित ग्राम पंचायत तुड़पारस, भांसी, कारली, मोखपाल, बड़ेलखापाल में डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। साथ ही सैंपल का कलेक्शन किया जाएगा। सब नेशनल सर्टिफिकेशन अवार्ड सर्वे में प्राप्त सैंपल में 24 घंटे के भीतर जांच कर डी एल ए एस ऐप में ऑनलाइन रिपोर्टिंग किया जाएगा। आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा सर्वे दल को हरी झंडी दिखाकर कार्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डॉक्टर संजय बघेल जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ एस मंडल जिला टीबी अधिकारी, डॉक्टर दीपक जिला टीबी सलाहकार, श्री पी रवि कुमार, श्री मेघप्रकाश शेरपा, मीडिया श्री अंकित सिंह एवं टीवी यूनिट के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *