कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक…

www.khabarwala.news

schedule
2023-02-01 | 10:18h
update
2023-02-01 | 10:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने केंद्रीय बजट को बताया निराशाजनक…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। केंद्रीय बजट (Budget 2023) पर कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए बजट को निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में आम लोगों के हित में कोई खास प्रावधान नहीं है. पीएम किसान सम्मान निधि में कोई इजाफा नहीं हुआ है. इससे किसान वर्ग में निराशा है. कृषि सेक्टर में आय दोगुनी जैसी कोई बात नहीं है. छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात ये है कि मिलेट पर अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया गया है.

मंत्री चौबे ने कहा, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई है. छत्तीसगढ़ में मिलेट और जैविक खेती पर भूपेश सरकार बेहतर काम कर रही है. सामान्य रूप से देखेंगे तो बजट निराशाजनक है. गरीबों के लिए कोई नई योजना नहीं है. युवाओं के लिए भी बजट में कोई खास बात नहीं है. महिलाओं को भी कोई राहत नहीं दी गई है. मंत्री चौबे ने आगे कहा, केंद्रीय बजट में महंगाई पर लगाम लगाने जैसी कोई बात नहीं है. छत्तीसगढ़ को लाभ नहीं मिलना राजनीति प्रेरित बात हो सकती है. उत्पादक राज्य होने के बाद भी कोई लाभ केंद्र से नहीं मिलता है. बस्तर और सरगुजा जैसे दुरस्त क्षेत्र में रेलवे सुविधा का विस्तार नहीं हो पाया है. कोयला की रॉयल्टी बढ़ाने की मांग की गई थी, जो पूरी नहीं हो पाई.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 15:13:28
Privacy-Data & cookie usage: