बदलते मौसम के चलते तापमान में आज से गिरावट की संभावना…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-31 | 07:57h
update
2023-01-31 | 07:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बदलते मौसम के चलते तापमान में आज से गिरावट की संभावना…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की वजह से सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। ऐसे में आज होने वाली बारिश के साथ मौसम विभाग ने घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।

बता दें कि भोपाल,ग्वालियर ,चंबल संभाग के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। दरअसल, नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होते ही प्रदेश के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। इस वजह से 48 घंटे बाद प्रदेश में कई जिलों में बारिश और बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो मौसम विभाग ने तापमान में आज से गिरावट की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आएगी, जिसके चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते तक तापमान में लगातार गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 12:40:59
Privacy-Data & cookie usage: