राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट मिला चौथा स्थान…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-31 | 11:59h
update
2023-01-31 | 11:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट मिला चौथा स्थान…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुंद 31 जनवरी 2023 :दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में ज़िले के दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया। व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जिला बलोदा बाजार के खरोरा के बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में 28 व 29 जनवरी को संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट में दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह मौजूद थी। पहली बार महासमुन्द जिले के दिव्यांग बालकों युधिष्ठिर भोई, संजय परमार, तोरण यादव, विश्वनाथ पटेल, रानु पटेल, खेमराज, ओमकार यादव, मन्नू, जितेन्द्र कोसले, इन्द्र प्रसाद, शांतु कोसले, एवं प्रीतम बंजारे ने सहभागिता प्रदर्शित की और उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.09.2024 - 11:02:36
Privacy-Data & cookie usage: