कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-31 | 13:52h
update
2023-01-31 | 13:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर डॉ. मित्तल ने ली गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक…

raipur@khabarwala.news

जशपुरनगर 31 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, उपसंचालक कृषि, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं सहकारी समिति, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, ईडीएम श्री नीलांकर बासु सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक में डॉ मित्तल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी गौठानो मे गोबर क्रय, खाद निर्माण एवं वर्मी खाद के विक्रय में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

कलेक्टर ने शत प्रतिशत सभी गौठानो में प्रत्येक पखवाड़े 30 क्विन्टल गोबर खरीदी की मात्रा सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने गौठानो में खाद निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए गौठानो में खाद निर्माण में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गोबर क्रय के आधार पर रूपांतरण बढ़ाने में व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। इस हेतु टांकों में केंचुआ की मात्रा बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही अभियान चलाकर निर्मित खाद की छनाई एवं पैकेजिंग करने की बात कही। उन्होंने निर्मित खाद की पोर्टल पर ऑनलाईन एंट्री कार्य भी शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विकासखण्डवार जैविक खाद विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को जैविक खाद विक्रय कराने की बात कही। साथ ही बिक्री हुए खाद की राशि का भुगतान जल्द से जल्द महिला समूह को कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2026 - 09:12:55
Privacy-Data & cookie usage: