कृषक जगदीश राम के खाते में धान विक्रय की 1 लाख रूपए की राशि अंतरित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-31 | 13:49h
update
2023-01-31 | 13:49h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृषक जगदीश राम के खाते में धान विक्रय की 1 लाख रूपए की राशि अंतरित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कलेक्टर ने तत्काल आवेदन को संज्ञान में लेकर कृषक को पहुंचाई राहत

जशपुरनगर 31 जनवरी 2023/दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा निवासी श्री जगदीश राम के धान विक्रय की राशि 1 लाख 368 रुपए उसके बचत खाते में अंतरित कर दी गई है। जगदीश राम ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के पहल से 2 दिनों में ही 44 क्विंटल धान विक्रय की राशि उनके खाते में आ चुका है और अब उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जगदीश राम ने 10 जनवरी को 44 क्विंटल धान विक्रय की राशि उनके खाते में जमा नहीं होने से कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया गया था। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी को जगदीश राम के आवेदन का निराकरण तत्काल करने के निर्देश दिए गए थे। जिसका अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा तत्काल निराकरण करते हुए 12 जनवरी 2023 को धान विक्रय की राशि 1 लाख 368 रूपए किसान के बचत खाते में अंतरित कर दी गई है। अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशि प्राप्ति की पुष्टि किसान द्वारा स्वयं दूरभाष के माध्यम से किया गया है।

कृषक श्री जगदीश राम ने तत्काल समस्या का समाधान होने से खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.09.2024 - 13:59:14
Privacy-Data & cookie usage: