शासन की मदद से अवधी बाई का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना पक्का मकान, जीवन में आई खुशहाली…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-30 | 11:25h
update
2023-01-30 | 11:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शासन की मदद से अवधी बाई का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना पक्का मकान, जीवन में आई खुशहाली…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरिया, 30 जनवरी 2023 :एक समय था जब टपकती छत, दीवारों में सीलन से कच्चे घर में रहना मुश्किल था, लेकिन आज मेरा खुद का सुंदर साफ पक्का घर बनकर तैयार है यह कहना है अवधी बाई का। जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम कसरा निवासी अवधी बाई पहले कच्चे घर में अपने परिवार के साथ रहतीं थीं, बरसात से पहले पानी टपकने का भय, गर्मी से पहले टूटी खपरैल छत से आती हुई धूप और ठण्ड में अत्यधिक ठण्ड के साथ जीवन यापन करने में मजबूर अवधी बाई के जीवन में तब खुशहाली आई जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। वे बतातीं हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ शासन को मदद से योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 में अनुदान मिला और इससे उन्होंने पक्का घर बनवाया, जिसके लिए वे शासन को धन्यवाद देती हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को उनके अपने घर के सपने को पूरा करने में मदद कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले में योजनांतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। जिले में ऐसे ही कई आर्थिक रुप से कमजोर परिवार शासन की मदद से लाभान्वित हुए हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 06:54:10
Privacy-Data & cookie usage: