खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 : जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 3 लाख 14 हजार 394 क्विंटल धान की हुई खरीदी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-30 | 08:25h
update
2023-01-30 | 08:25h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 : जिले के उपार्जन केंद्रो में अब तक 3 लाख 14 हजार 394 क्विंटल धान की हुई खरीदी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर, 30 जनवरी 2023 :वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नारायणपुर जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों से अब तक 3 लाख 14 हजार 394 क्विंटल खरीदी की गयी है। जिले के उपार्जन केन्द्र एड़का में 24 हजार 46 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 33 हजार 906 क्विंटल, ओरछा में 5 हजार 733 क्विंटल, कोहकामेटा में 2 हजार 544 क्विंटल, बासिंग में 6 हजार 453 क्विंटल, छोटेडोंगर में 23 हजार 574 क्विंटल, झारा में 25 हजार 225 क्विंटल, कन्हारगांव में 6 हजार 110 क्विंटल, धौड़ाई में 21 हजार 869 क्विंटल, नारायणपरु में 27 हजार 601 क्विंटल, सोनपुर में 1370 क्विंटल, चांदागांव में 15 हजार 489 क्विंटल, बेनूर में 47 हजार 407 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 15 हजार 344 क्विंटल, बाकुलवाही में 31 हजार 684 क्विंटल और बिंजली में 26 हजार 32 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानांे से धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 16 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 9 हजार 291 पंजीकृत किसानों से 31 जनवरी 2023 तक धान की खरीदी की जायेगी। इन किसानों को 64 करोड़ 66 लाख 3 हजार 192 रूपये का भुगतान किया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 18:26:38
Privacy-Data & cookie usage: