राशिफल 28 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

राशिफल-

मेष राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। बाकी सबसे ज्यादा स्थिति स्वास्थ्य की खराब है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। काल्पनिक भय से परेशाव रहेंगे। सिरदर्द व नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में दिक्कत। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक करते रहें शुभ होगा।

मिथुन राशि- आय में अचानक लाभ होगा। लेकिन मन थोड़ा दुखी रहेगा। मन बोझिल सा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी व व्यापार पर ध्यान दें। स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है।। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- चोट चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अचानक किसी खराब स्थिति में आ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन में दुर्घटना का योग बन रहा है। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। साथ और संबंध दोनों पर ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अंगुली उठ सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। किसी नए काम की शुरुआत न करें। लाल वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। लेकिन परेशानी बनी रहेगी। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- मन अवसादित रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय है। स्वास्थ्य में ठीक रहेंगे लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कंधे से लेकर नीचे तक कुछ परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें प्रेम-संतान की स्थिति, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि- जुआ सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। हार जाएंगे। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा नहीं है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *