राशिफल 27 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-27 | 03:41h
update
2023-01-27 | 03:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 27 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है। व्यवासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अभी नरम गरम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी हो रही है। अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। हर दृष्टिकोण से सुखद समय है। संतान और प्रेम में थोड़ा ध्यान रखना है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि- शासन सत्ता पक्ष में एक शुभता के प्रतीक माने जाएंगे। राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

कर्क राशि- जीवन में कुछ शुभ अवसर आएंगे, जिसको आपको छोड़ना नहीं चाहिए। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। यात्र का योग बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। इसके बाद अच्छा होने लगेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापारिक दृष्टिकोण से आगे निकलने लगेंगे। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। जीवन में खुशहाली दिख रही है। स्वास्थ्य की थोड़ी नरम गरम। खासकर जो लोग शुगर के मरीज हैं उनको ध्यान देना चाहिए। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार सुखद रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ समय है। कोई अच्छा निर्णय लेंगे। प्यार बढ़ेगा हो सकता है कि पजेसिवनेस हो जाए। तूतू-मैंमैं हो सकता है। बच्चों की स्थिति बड़ी अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव का समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। भाई और मित्रों के सहयोग से कुछ अच्छा करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें, शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी होगी। धन का आवक बढ़ेगा। कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रेम-संतान, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि- लग्न में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान से बहुत समीपता रहेगी। प्रेम में बहुत अपनापन। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। शिवजी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 10:26:57
Privacy-Data & cookie usage: